“विश्व पर्यावरण दिवस 05-06-2026
वैद्य यज्ञदत्त शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय (VYDSAM), खुर्जा द्वारा आज महाविद्यालय परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इस वर्ष की वैश्विक थीम Inspired by Nature. For Climate Change. For Our Future. के अंतर्गत किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राध्यापिका डॉ. दीक्षा सिंह के निर्देशन में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज को प्रकृति के संरक्षण, स्वच्छ पर्यावरण तथा सतत विकास के प्रति प्रेरित करना था।।